Headline
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज

आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम

नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित

बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब का एक और मशहूर टोल प्लाजा हुआ टोल फ्री

पंजाब। श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपूरा-श्री मुक्तसर साहिब मार्ग पर गांव वड़िंग के पास टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया और इस टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया। इस दौरान किसानों का कहना था कि यह टोल प्लाजा उन शर्तों को पूरा नहीं करता है, जिसके चलते इसे बंद कर देना चाहिए। किसानों ने कहा कि टोल प्लाजा हटाकर ही इस संघर्ष को समाप्त किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के नेतृत्व में किसानों ने श्री मुक्तसर साहिब-कोटकपूरा मुख्य मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर धरना दिया है। किसानों के मुताबिक यह टोल प्लाजा लोगों पर बोझ है और ये शर्तें की परवाह किए बिना लगाया गया है। किसानों का कहना है कि इस टोल प्लाजा से पहले नहर पुल को चौड़ा करने की शर्त पूरी नहीं की गई है, सड़क के किनारे बनी खाई को नहीं ढका गया है जो हादसों को न्यौता दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले यहां किसान यूनियन की ओर से धरना भी दिया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कंपनी जल्द ही उन शर्तों को पूरा करेगी, जो अब तक पूरी नहीं हुई हैं, जिसके चलते दोबारा धरना दिया गया है। इस बीच मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुरविंदर सिंह विर्क की किसानों ने एक नहीं सुनी और धरना लगातार जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top