Headline
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

10 हज़ार फीट की ऊंचाई पर करवाई गई देश की दूसरी स्नो मैराथन, 42 किलोमीटर मैराथन में विकेश रहे विजेता

केलांग। जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति और रीच इंडिया की ओर से 10,000 फीट की ऊंचाई पर करवाई गई देश की दूसरी स्नो मैराथन में सोलन के विकेश सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। विकेश 42 किलोमीटर फुल मैराथन में पहला स्थान पर रहे। कुल्लू के कुशाल ठाकुर इसी वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन वर्ग में बिलासपुर के अनीश चंदेल ने पहला और चंबा के पवन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 10 किलोमीटर वर्ग में मंडी के रुस्तम ने पहला और जम्मू के राजेंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग फुल मैराथन वर्ग में काजा की तंजिन डोलमा पहले, हाफ मैराथन वर्ग मनाली की पलक ठाकुर और 10 किलोमीटर वर्ग में सन्ना ने पहला स्थान हासिल किया।

इससे पहले सुबह 6:00 बजे बर्फ की चादर पर सिस्सू में स्नो मैराथन शुरू हुई। धावकों ने कड़ाके की ठंड के बीच दमखम दिखाते हुए दौड़ लगाई। मैराथन में कुल 252 धावकों ने हिस्सा लिया, जिसमें 70 महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। स्नो मैराथन के लिए विशेष ट्रैक निर्धारित किया गया था। मैराथन में सेना, नौसेना के धावकों सहित हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया। आयोजक गौरव शिमर ने कहा कि पिछले साल हुई मैराथन में लगभग 115 धावकों ने भाग लिया था, यह संख्या इस बढ़कर दोगुना से अधिक हो गई है।

मैराथन के दौरान मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने 42 किलोमीटर के मैराथन रूट पर धावकों के साथ मेडिकल सेवाएं प्रदान की। रीच इंडिया के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि भारी उत्साह के बीच मैराथन सफल रही। सहायक आयुक्त डॉ. रोहित शर्मा ने राजेश चंद और कर्नल नटराजन की उपस्थिति में विजेताओं को सम्मानित किया। रविवार को स्नो मैराथन के साथ ही डॉग्स रेस भी करवाई गई। एनजीओ मनाली स्ट्रेज की ओर से करवाई गई स्नो टेल्स में 14 कुत्तों ने अपने मालिकों सहित भाग लिया। गौरव शिमर के अनुसार पहली बार करवाई गई इस स्पर्धा में स्थानीय लोगों ने काफी रुचि दिखाई। फ्रागी ने अपने मालिक सौरव के साथ पहला, चिंकी और मालिक विनया ने दूसरा, लियो ने मालिक वेदराज के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top