Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

रुड़की में सामने आया एसिड अटैक का मामला, दवाई लेकर घर लौट रही युवती पर फेंका तेजाब

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। दवाई लेकर घर लौट रही दुष्कर्म पीड़िता युवती पर आरोपी ने तेजाब फेंक दिया। बताया गया है कि हाथ पर तेजाब डाला गया है। पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने करीब दो सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक रहीस हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।

 

आरोप है कि देर रात युवती घर के पास में ही चिकित्सक से दवाई लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए एसिड अटैक में युवती बुरी तरह झुलस गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनक आस-पास के लोग पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top