Headline
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

शक्तिनहर किनारे अवैध कब्जों को हटाने का कार्य हुआ शुरू, 48 अवैध कब्जेधारियों को 24 घंटे में जमीन खाली करने का दिया नोटिस

विकास नगर।  शक्तिनहर किनारे अवैध कब्जों का ध्वस्तीकरण चरणबद्ध तरीके से होगा। इस क्रम में रविवार को जल विद्युत निगम ने शक्ति नहर किनारे अवैध रूप से बसे व्यक्तियों को हटाने का काम शुरू कर दिया। बुलडोजर अवैध कब्जों पर गरज रहा है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रथम चरण में टकरानी क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से करीब 800 से 900 परिवार बसे हुए हैं। बता दें कि जल विद्युत निगम प्रशासन ने 48 अवैध कब्जेधारियों को 24 घंटे में जमीन खाली करने का नोटिस दिया था। जैसे ही 24 घंटे पूरे हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इसी तरह से चरणबद्ध तरीके से डाकपत्थर से ढालीपुर तक अवैध कब्जे हटवाए जाएंगें। निगम, पुलिस और प्रशासन ने कब्जे हटाने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार कर ली थी। यूजेवीएनएल व तहसील की टीम सत्यापन कार्य पूरा करने के बाद डिमार्केशन की कार्रवाई को पूरा कर दिया था। डाकपत्थर से ढालीपुर तक शक्तिनहर के किनारे सैंकड़ों अवैध कब्जे हैं। जिन्हें खाली कराकर उन पर बिजली उत्पादन के लिए सोलर प्लांट लगने हैं।

कुछ कब्जेधारियों ने खुद ही जमीन खाली कर दी है, लेकिन अनेक परिवार अभी भी जमे हुए हैं, जबकि निगम प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि निगम जो भी निर्माण तुड़वाएगा, उसमें आने वाले खर्च को अवैध कब्जाधारी से ही वसूल किया जाएगा। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के संबंधित अधिकारी का कहना है कि 48 कब्जेधारियों को 24 घंटे का नोटिस दिया है। जमीन खाली कराने को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top