Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी -अखिलेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री व  नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है। नोएडा और गौतमबुद्धनगर में फर्जी एनकांउन्टर हुए। जब कभी इन फर्जी एनकांउन्टरों की जांच होगी तो पुलिस के कई बड़े अधिकारी फसेंगे।  अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है।

कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली महंगी कर दी है। गैस सिलेण्डर महंगे हो गये हैं। सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और उसके मित्र उद्योगपतियों ने देश का जो पैसा डुबोया है, उस पर बहस नहीं करना चाहती है। यादव ने कहा कि भाजपा संविधान का गला घोट रही है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता गई है, इसके पहले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां साहब, मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता ली गई है। कानपुर के समाजवादी पार्टी के विधायक की सदस्यता लेने के लिए अधिकारियों को साजिश और षडयंत्र के तहत लगाया जा रहा है।

भाजपा सरकार साजिश और षडयंत्र के तहत अधिकारियों से विपक्ष के नेताओं को ऐसे मुकदमों में फंसाती है, जिससे सदस्यता चली जाय।अखिलेश यादव ने कहा कि अब 2024 का चुनाव देख कर वोट के लिए भाजपा सरकार शिलान्यास कर रही है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 17 बजट प्रस्तुत किये हैं लेकिन आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है। भाजपा सरकार इसका कोई जवाब नहीं दे सकती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top