Headline
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले आरोपी की फैमिली उसको छोड़ कर चली गई थी। आरोपी को लगता था कि पड़ोसियों को वजह से यह सब हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसी गुस्से में हमलावर ने अपने पड़ोसियों पर हमला किया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। जिस इमारत में ये वारदात हुई, पुलिस ने उस पूरी मंजिल को सील कर कर दिया है। ये घटना ग्रांट रोड पर पार्वती मेंशन में हुई। बताया गया कि मानसिक रूप से परेशान शख्स ने शुक्रवार को अपने पड़ोसी परिवारों के पांच लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को गिरगाम के एक निजी अस्पताल और नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान जयेंद्र और नीला मिस्त्री और दो अन्य महिलाओं की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा था।

हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को बिल्डिंग के एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उसने बाहर आने से इनकार कर दिया। लेकिन जब उन्होंने दरवाजा तोडऩे और उसे मारने की धमकी दी, तो वह बाहर आ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि वह मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था, लेकिन उसका कोई इलाज नहीं चल रहा था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top