Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

कश्मीर घाटी को मिलेगी स्पेशल वंदे भारत, कम तापमान और बर्फबारी में भी दौड़ेगी ट्रेन

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में अगले साल से देश की प्रीमियम ट्रेन ‘वंदे भारत’ चलेगी। केंद्रशासित प्रदेश के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई ‘वंदे भारत’ ट्रेन तैयार की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं। केंद्रशासित प्रदेश को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेष रूप से डिजाइन की गई ‘वंदे भारत’ ट्रेन तैयार की जा रही है। इस विशेष ट्रेन के निर्माण के क्रम में तापमान, बर्फ जैसी हर चीज को ध्यान में रखा जा रहा है।

दरअसल जम्मू को श्रीनगर से जोडऩे वाली उधमपुर बनिहाल लाइन इस साल दिसंबर या अगले साल की शुरूआत तक पूरी हो जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा, उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन पर अच्छी प्रगति हुई है। चिनाब और अंजी पुलों और प्रमुख सुरंगों के निर्माण के लिए भी काम चल रहा है और अच्छी प्रगति हो रही है। इस साल दिसंबर या अगले साल जनवरी-फरवरी में इस मार्ग पर ट्रेन चलने लगेगी। इस लाइन के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई ‘वंदे भारत’ ट्रेन तैयार की जा रही है।

रेल मंत्री ने कहा कि तीन क्षेत्रों- सोपोर कुपवाड़ा, अवंतीपुरा-शोपियां और बिजबेहरा-पहलगाम को भी रेल लाइन से जोडऩे की मांग हुई है और रेलवे इस पर विचार करेगा। उन्होंने कहा, हम जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बात करेंगे। फिर केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) और प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के साथ इस संबंध में चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि बारामूला में लाइनों के दोहरीकरण पर हम विस्तृत चर्चा करेंगे। इस लाइन में तीन कनेक्शन और जोड़े जाने हैं। इस लाइन पर कई काम पूरे हो चुके हैं। विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। लाइन को एलओसी तक बढ़ाने पर भी एलजी से चर्चा होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने इस दौरे पर रेलवे के अधिकारियों के साथ बडगाम स्टेशन से बारामूला तक ट्रेन से यात्रा की। इन दो दिनों में रेलमंत्री कश्मीर में रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top