Headline
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग

रामनगर में शुरू होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को शासन-प्रशासन ने दिया अंतिम रूप

नैनीताल। 28 मार्च से रामनगर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को शासन-प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। विज्ञान विषय पर होने वाले इस सम्मेलन में 70 से अधिक विदेशी मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों को सम्मेलन के अंतिम दिन कार्बेट पार्क की सफारी करने की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।

रविवार को पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग के बाद रिहर्सल की गई। ऊधमसिंहनगर के पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही सुंदरीकरण किया गया है। दीवारों पर लोक संस्कृति को रेखांकित करती पेटिंग बनाई गई हैं। भोजन में मेहमानों को विदेशी व्यंजनों के साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन भी परोसने की भी तैयारी की गई है। सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में रविवार को रुद्रपुर पुलिस लाइन में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि विदेशों से आने वाले मेहमानों की आवाजाही का रूट स्पष्ट है। रूट पर हिंदी और अंग्रेजी साइन बोर्ड लगाए गए हैं। उप्र सीमाओं के अलावा नेपाल बार्डर पर चौकसी बढ़ाई गई है। कुमाऊं और गढ़वाल से 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नैनीताल के गड़प्पू से ढिकुली तक तीन मेजर जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है। ताज व नम रिसार्ट को अलग से सेक्टर बनाया गया जी- 20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को जिस रास्ते से ढिकुली तक ले जाया जाएगा। वह रास्ता फूलों से महकेगा। सड़क किनारे झाड़ी साफ करके वहां छह सौ से अधिक फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ चार सौ से अधिक गमले भी रखे जाएंगे। मेहमान कोसी बैराज होते हुए महाविद्यालय के रास्ते ढिकुली जाएंगे।

महाविद्यालय के बाहर दीवारों को उत्तराखंडी संस्कृति से सजाया गया है। महाविद्यालय के समीप दोनों ओर अनुउपयोगी जगह में भी विभिन्न प्रजाति के फूलों के पौधों को लगाया जा रहा है। रविवार को दिन भर 30 से अधिक श्रमिक अधिकारियों की निगरानी में फूल के पौध लगाने में जुटे रहे। खाली पड़ी जगह को फूलों के पौधों से सजाने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को दी गई है। बाजपुर में भगत सिंह चौक पर विद्यार्थी मेहमानों का पुष्प वर्षा से स्वागत करेंगे। रामनगर में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के दिशा निर्देशन में विभिन्न संस्थाओं व स्कूली बच्चों ने एक किलोमीटर तक स्वच्छता का सारथी बनकर अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top