Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

मध्य प्रदेश के हटा ब्लॉक में पांचवी और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान जेब में मोबाइल फोन रखने पर तीन शिक्षकों को किया गया निलंबित

मध्य प्रदेश। दमोह जिले के हटा ब्लाक में कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर जेब में मोबाइल रखने पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। दसवीं के विज्ञान विषय का पेपर लीक होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। कोई बड़ी लापरवाही न हो इसके पहले ही कर्मचारियों की गलती पर उन्हें निलंबित किया जा रहा है। इन दिनों 8वीं और 5वीं की परीक्षाओं के दौरान दमोह जिला जिला शिक्षा विभाग की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है।

27 मार्च को हटा ब्लॉक के परीक्षा केंद्र में तीन शिक्षक परीक्षा कक्ष में ही मोबाइल लेकर घूमते नजर आए। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों के निलंबन की कार्यवाही की। परीक्षा केंद्र शासकीय माध्यमिक स्कूल वर्धा में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कक्ष क्रमांक 2 में शिक्षक सतीश पांडे पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे, जो परीक्षा कक्ष में मोबाइल लिए पाए गए।

इसी प्रकार शिक्षक सुरेश कुशवाहा और परीक्षा केंद्र मडियादो में शिक्षक बलराम प्यासी परीक्षा कक्ष में ही मोबाइल लिए पाए गए। जिस पर जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र ने कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आरके मिश्रा के आदेश पर निलंबन की कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top