Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

आमजन की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हुआ श्री महंत इंद्रेश अस्पताल का नवनिर्मित दंत रोग विभाग

देहरादून। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल का नवनिर्मित दंत रोग विभाग आमजन की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दंत रोग विभाग वर्ष 2002 से संचालित है, लेकिन अब यह विभाग नए कलेवर में सभी अल्ट्रा मॉडर्न मशीनों व मॉडर्न तकनीकों के साथ अपडेट कर जनसेवा के लिय समर्पित कर दिया गया है। सोमवार से मरीजों को नए दंत रोग विभाग की सेवाओं का लाभ मिलने लगा है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने दंत रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।

सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ यशबीर दीवान ने अस्पताल के नए दंत रोग विभाग विंग का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉक्टर यशबीर दीवान ने कहा कि दंत रोग विभाग को सभी मॉर्डन आवश्यकताओं के अनुकूल तैयार किया गया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को आधुनिक मशीनों व कुशल दंत चिकित्सकों की टीम की देख रेख में सभी प्रकार के दंत प्रोसीजर मरीजों को उपलब्ध होंगे। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता ने कहा मेडिकल सेवाओं के अन्तर्गत अन्य विभागों की भांति दंत रोग चिकित्सा में भी कई मॉर्डन तकनीकें आ चुकी हैं, जो श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के दंत रोग विभाग में उपलब्ध हैं।

दंत रोग विभाग की प्रमुख डॉ भावना मलिक ने जानकारी दी कि दांतों की जटिल से जटिल बीमारियों के इलाज की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सामान्य दंत उपचार जैसे दांतों की सफाई के साथ साथ, आरसीटी के साथ ही कॉस्मैटिक दंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। मुंह के कैंसर का उपचार, दांतों के टयूमर, जबड़ों के टयूमर के उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

दुर्घटना के कारण दांतों, जबड़े पर चोट या फ्रैक्चर के उपचार की सुविधा के साथ ही ज्वाइंट्स की समस्याओं के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही मसूढ़ों से सम्बन्धित सभी बीमारियां सिकुड़े मसूड़े, मसूड़ों में जलन या अल्सर तथा पाइरिया का इलाज विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है। पाइरिया या अन्य कारणों से जबड़े की गली हुई हड्डी का उपचार ग्राफ्टिंग तथा फ्लैप सर्जरी द्वारा किया जाता है। उखड़े हुए दांतों को वापिस लगाने (ट्रांस्प्लांटेशन) से लेकर जबड़े में फंसे दातों को निकलवाने का इलाज भी उपलब्ध है।

दंत रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ भावना मलिक ने कहा कि मॉर्डन दंत चिकित्सा के अन्तर्गत हमने दंत रोग विभाग में आधुनिक आरवीजी तकनीक (रेडियो विजियोग्राफी) को भी शामिल किया है। इस तकनीक से दातों के एक्स-रे अत्याधुनिक तकनीक से किये जाते हैं, इसमें बहुत कम रेडिएशन होता है। इसके अलावा मॉर्डन दंत उपचार के अन्तर्गत ग्राफ्टिंग, टेढे़ मेढ़े दांतों का इलाज (ब्रेसिस) सहित जिरकोनिया कैप तथा कृत्रिम दांत लगाए जाने की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top