Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल समेत 42 नामचीन संस्थाओं में निकाली गई 1200 से अधिक भर्तियां, शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक अभ्यर्थी कर सकते है आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय में 21 मार्च 2023 को रोजगार मेला लगने जा रहा है, इसमें 1200 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा अवसर मिलेगा। अगर आप भी 10वीं, 12वीं और इससे ज्यादा शैक्षणिक योग्यता रखते हैं और अपने लिए रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो आप इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।

सहायक सेवायोजन अधिकारी आरपी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरोजगार और योग्य युवाओं के लिए 21 मार्च को रोजगार मेला लगने जा रहा है, जिसमें महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, ग्राफिक एरा कैलाश हॉस्पिटल, हिंदुस्तान नेशनल ग्लास लिमिटेड, मधुबन होटल, सेवाय होटल जैसी तकरीबन 42 नामचीन संस्थाओं में 1200 से ज्यादा भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं।

आरपी तिवारी ने युवाओं से अपील की है कि वह इस सुनहरे अवसर का लाभ जरूर उठाएं और अपने हुनर को एक मौका जरूर दें. इसके अलावा उन्होंने बताया कि लगातार देहरादून के युवा पंजीकरण करवाने के लिए सेवायोजन कार्यालय पहुंच रहे हैं. देहरादून के युवा नवल किशोर का कहना है कि हर साल चार या पांच बार रोजगार मेला आयोजित होता है, लेकिन फिर भी युवा रोजगार की तलाश करते रह जाते हैं. इस मेले से उन्हें उम्मीद है।
इस रोजगार मेल में महंत इंद्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा कैलाश हॉस्पिटल के अलावा हिंदुस्तान नेशनल ग्लास लिमिटेड, मधुबन होटल, सेवोय होटल, कम्फर्ट इन होटल, आईपीसीए, विंडलास बायोटेक लिमिटेड, नाटको, शेरोन बायो मेडिसिन, अंबर इंटरप्राइजेज लिमिटेड, मेंटर वाटर एक्सपर्ट, सिपेट, सोलटेक और डिलोनेक्स ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड में युवाओं को नौकरी का अवसर है. इसके अलावा स्विगी, वी- मार्ट, रैपीडो बाइक सर्विस, एलाइंस सर्विस, जी4 एस, जीबी स्प्रिंग्स और एस एंड एस एनर्जी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड भी इस मेले का हिस्‍सा बन रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top