Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता

अगले चार दिनों तक मौसम का बदला रहेगा मिजाज, ऊंची चोटियों के साथ ही निचले इलाकों में भी बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, शुक्रवार को भी उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश-बर्फबारी का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है। देहरादून में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के कारण तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मार्च माह में 12 घंटे में दूसरी बार इतनी बारिश हुई है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है। एक तरफ जहां फसलों को नुकसान हुआ तो दूसरी तरफ शहरों में जलभराव से भी लोग परेशान हुए। कई जिलों में बिजली-पानी का भी संकट पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top