Headline
सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत
सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत
मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के मार्गदर्शक- निरंजन पीठाधीश्वर, श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज
शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के मार्गदर्शक- निरंजन पीठाधीश्वर, श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज

चीन सीमा तक जाने वाले तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग पर टूटी विशाल चट्टान, सेना का सामान लेकर जा रहा ट्रक मलबे में दबा

धारचूला। चीन सीमा तक जाने वाले तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग पर गर्बाधार के पास विशाल चट्टान टूट कर गिर गई। मौके पर सेना का सामान लेकर जा रहा ट्रक मलबे में दब गया। ट्रक चालक लापता है। घटना के 24 घंटे बाद भी मलबा नहीं हटाया जा सका है। व्यास घाटी में चीन सीमा से लगे उच्च हिमालय का संपर्क कटा है। उच्च हिमालय की तरफ गए वाहन फंसे हुए हैं। घटना रविवार सायं की बताई जा रही है। एक ट्रक धारचूला से सेना का सामान गुंजी पहुंचाने जा रहा था। ट्रक जब गर्बाधार के पास पहुंचा, अचानक दरकी विशाल चट्टान ट्रूटकर सीधे ट्रक पर जा गिरी।

ट्रक विशाल बोल्डरों से दब गया और चालक हयात सिंह (उम्र 25 वर्ष) पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम रांथी धारचूला लापता हो गया। सायं का समय होने और गर्बाधार क्षेत्र में मोबाइल फोन में सिग्नल नहीं होने से सूचना देर रात्रि मिली।सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से प्रभारी कोतवाल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ व राजस्व टीम मौके को रवाना हुई। सोमवार सुबह से मौके पर मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। घटना के 24 घंटे होने जा रहे हैं, परंतु विशाल बोल्डरों को तोड़ना चुनौती बना हुआ है।

मलबे में दबे चालक का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही रांथी गांव सहित अन्य गांवों के ग्रामीण भी खोज एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि विशाल बोल्डरों से दबे ट्रक में मात्र चालक ही सवार था। रविवार सायं तक उसका पता नहीं सका है। रेस्क्यू कार्य जारी है। सोमवार को सुबह से मौसम सामान्य रहने के बाद अपरान्ह से फिर बिगड़ा। इस दौरान जिला मुख्यालय में तेज गरज के साथ बारिश हुई । धारचूला में जमकर बादल बरसे । मुनस्यारी में बारिश जारी रही। उच्च हिमालय में चौथे दिन भी हिमपात हुआ।

सोमवार सुबह मध्य से लेकर उच्च हिमालय तक आसमान साफ था और धूप खिली रही। दोपहर तक उच्च हिमालय सहित मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाने लगे। इस दौरान मुनस्यारी में बारिश हुई और उच्च हिमालय में हिमपात होने लगा। दोपहर बाद से जिले के सभी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही होने लगी। अपरान्ह को जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज गरज के साथ वर्षा हुई। बाद में मौसम सामान्य हो गया। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार सीमांत में भारी बारिश हुई। इस दौरान काली नदी के घाटी वाले क्षेत्रों में जमकर बादल बरसे तो उच्च हिमालय में हिमपात हुआ। सोमवार को भी बारिश , हिमपात के बाद से तापमान में गिरावट आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top