Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 6 विकेट से करना पड़ा करारी हार का सामना

नई दिल्ली। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। ये हार दिल्ली टीम के इस सीजन की लगातार दूसरी हार रही, जिसमें दिल्ली टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। कप्तान डेविड वॉर्नर, सरफराज खान और अक्षर पटेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। वहीं, 163 रनों का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। गुजरात टीम की जीत में डेविड मिलर, साई सुदर्शन और विजय शंकर का अहम योगदान रहा। इस मैच में मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन के दौरान डेविड वॉर्नर काफी निराश नजर आए।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ही खराब रही। दिल्ली टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का विकेट मोहम्मद शमी ने लिया। इस दौरान शॉ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मिचेल भी 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। दिल्ली टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टीम की पारी को संभाला और 32 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। उनका विकेट 67 रन के स्कोर गिरा। इसी स्कोर पर जोसेफ ने राइली रूसो को बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस भेजा। इस बीच सरफराज खान ने विकेट पर डटे हुए 30 रन बनाए और डेब्यूटेंट अभिषेक ने 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 36 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 162 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top