Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

9 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न करायी जाएगी वन आरक्षी परीक्षा

चमोली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन आरक्षी परीक्षा 9 अप्रैल को आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। सभी केन्द्रों पर परीक्षा से एक दिन पूर्व ब्रीफिंग की जाए और अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की जाए।

उन्होंने बताया कि वन आरक्षी परीक्षा के लिए जनपद में 35 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 7958 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्र में घड़ी, स्मार्ट वाच, मोबाइल फोन एवं गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस को परीक्षा के दौरान कडी सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीमों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने नियुक्त सभी अधिकारियों को संवदेनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करते हुए आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top