Headline
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री

यूटिलिटी वाहन के गहरी खाई में गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की मौके पर मौत

टिहरी। उत्तराखंड में टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लाक के पुजार गांव मोटर मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों क्रिकेट खेलकर गांव लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में यूटिलिटी वाहन पर सवार हो गए थे। वहीं, चालक वाहन के खाई में गिरने से पहले ही कूद कर भाग गया। शाम करीब सात बजे यह वाहन पुजार गांव के समीप कच्ची सड़क से गुजर रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में यूटिलिटी वाहन में सवार पुजार गांव के तीनों बच्चों गौरव (11) पुत्र मनोज व्यास, शंकर (10) पुत्र धर्मानंद, अखिलेश (14) पुत्र प्रकाश लाल की मौत हो गई। तीनों बच्चे क्रिकेट खेलकर शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में रेत लेकर ल्वार्खा से पुजार गांव जा रहे यूटिलिटी से उन्होंने लिफ्ट ली थी। गांव से कुछ दूर पहले ही वाहन बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गया। चालक ल्वार्खा गांव निवासी विजेंद्र लाल (50) ने छलांग लगाकर जान बचा ली, लेकिन बच्चे कूद नहीं पाए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुजार और ल्वार्खा गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शवों को खाई से निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया गया। बता दें कि पुजार गांव-ल्वार्खा-डोडग-थापला सड़क का निर्माण छह माह पूर्व हुआ है। यह सड़क पूरी तरह से कच्ची है। थानाध्यक्ष रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top