Headline
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश

पर्यटन सीजन में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बनाया यातायात प्लान, अधिकांश मार्ग रहेंगे वन-वे

देहरादून। पर्यटन सीजन में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने यातायात प्लान बनाया है। इसके तहत, शहर के अधिकांश मार्ग वन-वे रहेंगे। यह प्लान एक मई से 30 जून तक प्रभारी रहेगा। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर आगामी यातायात प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट कैंपटी फॉल की ओर जाने वाली गाड़ियों को गज्जी बैंड से वन-वे करके काला चौक से होकर हरनाम सिंह रोड जीरो प्वाइंट होते हुए निकाला जाएगा। देहरादून की ओर से सुवाखोली, धनोल्टी की ओर जाने वाली गाड़ियां जेपी बैंड से दाहिनी ओर जाएंगी।

देहरादून से चार दुकान, लाल टिब्बा, पिक्चर पैलेस की तरफ जाना यातायात किंगक्रेग से दाहिनी ओर बड़ा मोड़ होकर गुजारा जाएगा। देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट की ओर जाने वाला यातायात वन-वे होकर काला चौक होते हुए निकलेगा। कैंपटी फॉल से आने वाला यातायात जीरो प्वाइंट, लाइब्रेरी चौक होते हुए देहरादून की तरफ जाएगा। अगर मसूरी में ट्रैफिक ज्यादा होगा तो कैंपटी फॉल से आने वाली गाड़ियों को वाया हाथी पांव होते हुए गज्जी बैंड से देहरादून भेजा जाएगा।पिक्चर पैलेस से मालरोड की तरफ आने वाला यातायात को कैमल बैक से वन-वे करके लाइब्रेरी भेजा जाएगा।

लाल टिब्बा, चार दुकान की तरफ से आने वाली गाड़ियों को वन-वे करके फरकला रोड से होते हुए देहरादून जाना पड़ेगा।सीओ ने बताया कि मसूरी के लिए दो क्रेन की व्यवस्था की गई। साथ ही सीपीयू की दो टीमें भी तैनात रहेंगी जो यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखेंगी। यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शहर के सभी संगठनों से बात की गई और सुझाव लिए गए हैं। पर्यटन सीजन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top