Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

ऋषिकेश में नया ट्रैफिक प्लान भी फेल, जाम से नहीं मिली निजात

ऋषिकेश। 22 अप्रैल से शुरू हो रहे यात्रा सीजन के मद्देनजर तीर्थनगरी ऋषिकेश को जाम से मुक्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शनिवार को रूट डायवर्ट किया। नया ट्रैफिक प्लान भी फेल हो गया। हरिद्वार बाईपास मार्ग पर एआरटीओ से नटराज चौक और उससे आगे ढालवाला तक वाहनों का लंबा जाम रहा। जाम में फंसे गर्मी से बेहाल लोग पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए। यात्रा सीजन में तीर्थनगरी ऋषिकेश में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ रखने के लिए शनिवार को वीकेंड पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया।

नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाले पर्यटक वाहनों को सीधे ऋषिकेश की बजाय नेपालीफार्म तिराहा रूट डायवर्ट कर भानियावाला, रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश रवाना किया। रूट डायवर्ट करने का असर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर नजर आया। खदरी श्यामपुर रेलवे क्रासिंग, श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहे के संकरा होने से ट्रैफिक की रफ्तार थम गई , लेकिन यहां से आगे बढ़ने पर ट्रैफिक रफ्तार पकड़ता नजर आया। हरिद्वार बाईपास मार्ग पर एआरटीओ पहुंचते ही सुचारु ट्रैफिक थम गया।

लंबे जाम से वाहन सरक सरक कर आगे बढ़े। बाईपास मार्ग पर तहसील चौक, नटराज चौक से आगे ढालवाला और भद्रकाली तिराहे तक वाहनों के लंबे जाम से पर्यटक और स्थानीय लोग हलकान रहे। गर्मी पड़ने से जाम में फंसे पसीने से तरबतर लोग पुलिस प्रशासन से खासे नाराज नजर आए। दोपहर तक बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top