Headline
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा
28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान

बढ़ते तापमान के बीच रिवर राफ्टिंग के लिए बढ़ रही पर्यटकों की आमद, अब तक 45 हजार से अधिक पर्यटक उठा चुकें राफ्टिंग का लुफ्त

ऋषिकेश। पारा जैसे-जैसे उछाल मार रहा है, वैसे-वैसे रिवर राफ्टिंग के लिए पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही है। गंगा के कौड़ियाला-मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में पूरे दिन रंग-विरंगी राफ्ट नजर आ रही हैं। इस माह अब तक 45 हजार से अधिक पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं, जबकि मार्च में 51,568 पर्यटकों ने राफ्टिंग की थी। इस सत्र में आठ माह (सितंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक) में एक लाख 94 हजार 246 पर्यटक राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश पहुंच चुके हैं।

हालांकि, वर्षा और गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण राफ्टिंग कुछ विलंब से शुरू हो पाई थी। इसके बाद दिसंबर और जनवरी में ठंड बढ़ने के कारण पर्यटकों ने राफ्टिंग के प्रति ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। फरवरी के बाद राफ्टिंग के प्रति पर्यटकों का रुझान बढ़ा, जो जारी है। प्रत्येक सप्ताहंत पर बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं।

यहां से की जाती है राफ्टिंग

ब्रह्मपुरी क्लब हाउस से ऋषिकेश: पहली बार राफ्टिंग करने वालों के लिए यह अच्छा प्वाइंट है। ब्रह्मपुरी क्लब हाउस से ऋषिकेश एनआइएम के बीच की दूरी लगभग नौ किमी है।

कौड़ियाला से ऋषिकेश: 35 किमी की इस राफ्टिंग में 13 रैपिड मिलते हैं।

देवप्रयाग से ऋषिकेश: 75 किमी की इस राफ्टिंग को पूरा करने में दो दिन लगते हैं। पहले दिन बीज घाट से 35 किमी की राफ्टिंग पूरी कर पर्यटक नाइट स्टे के लिए कौड़ियाला पहुंचते हैं। दूसरे दिन कौड़ियाला से ऋषिकेश पहुंचने के साथ राफ्टिंग पूरी होती है।

मरीन ड्राइव से ऋषिकेश: 27 किमी की यह दूरी तय करने में दो घंटे लगते हैं। इस दौरान गंगा नदी में क्लिफ जंपिंग और रोलर कोस्टर जैसे रैपिड का आनंद ले सकते हैं।

शिवपुरी से ऋषिकेश: इस राफ्टिंग की दूरी 18 किमी है और इसे पूरा करने में तीन घंटे लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top