Headline
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

आईपीएल 2023- रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराया

नई दिल्ली। रात आईपीएल 2023 में एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया। आखिरी ओवर तक चले घमासान में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हार का स्वाद चखाया। आवेश खान ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए लखनऊ की इस सीजन की चौथी जीत पर मुहर लगाई। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए और उन्होंने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। राहुल ने मैच के बाद कहा, “10 ओवर के बाद मैंने और काइल ने मैसेज भेजा था कि इस पिच पर 160 रनों का टोटल अच्छा होगा।

उनके पास कुछ दमदार गेंदबाज भी थे, जिन्होंने कंडिशंस का फायदा उठाया। हम 10 रन पीछे रह गए, लेकिन गेंदबाजों ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। मैदान पर बिल्कुल भी ओस नहीं थी, तो यह मैच दोनों टीमों के लिए बराबरी का रहा।” लखनऊ के कप्तान ने आगे कहा, “हमने इस पिच पर कल मैच खेला था और 180 रन हमको इस ग्राउंड पर सही स्कोर लगा था। हालांकि, बोल्ट के पहले ओवर के बाद मैंने और काइल ने बातचीत करते हुए यह एहसास किया कि यह 180 वाला विकेट नहीं है। बॉल नीचे रह रही थी और इस वजह से हमने खुद को पावरप्ले में टाइम दिया। शायद अगर हम थोड़ा और अच्छा खेलते, तो 170 रन बना सकते थे।”

राहुल ने संजू सैमसन के रनआउट को मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इम्पैक्ट प्लेयर द्वारा किया गया वो रनआउट और लगातार हाथ आए दो विकेट ने मैच में हमारी वापसी कराई। हम पता था कि राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत उनके टॉप चार बल्लेबाज हैं, ऐसे में हमको उनको आउट करने के लिए अपने प्लान पुख्ता रखने थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top