Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

चंबा के सिल्लाघ्राट और जडेरा में फैला खसरा संक्रमण, 20 बच्चे हुए संक्रमित, सभी होम आइसोलेट

हिमाचल प्रदेश। विधानसभा क्षेत्र चंबा के सिल्लाघ्राट और जडेरा में खसरा फैल गया है। अब तक इन दोनों इलाकों में 20 बच्चे रोग की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमित बच्चों को दवाई देकर परिवार से दस दिन के लिए अलग किया जा रहा है। इन बच्चों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों इलाकों को फ्लैगड एरिया घोषित कर दिया है और संक्रमित बच्चों की पहचान के लिए विभागीय टीमें घर-घर जाकर निरीक्षण कर रही हैं।

उनके उपचार को लेकर व्यवस्था भी की जा रही है। यह संक्रमण गुज्जर समुदाय के बच्चों में अधिक पाया गया है। इसका कारण बच्चों का समय पर टीकाकरण नहीं होना भी माना जा रहा है। यह संक्रमण बाहर से चंबा तो नहीं पहुंचा, इसको लेकर भी पड़ताल की जा रही है। इसके लिए विभागीय टीमें संक्रमित बच्चों के यात्रा इतिहास का पता लगा रही हैं। संक्रमित मिला एक बच्चा बद्दी के नालागढ़ से चंबा पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग ने बद्दी में भी इसकी सूचना विभागीय टीम को दे दी है। इसके बाद वहां पर भी स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

चंबा में इस संक्रमण का पता तब चला, जब मेडिकल कॉलेज में इस रोग से संभावित लक्षणों वाले चार बच्चों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। बच्चों में खसरा रोग का पता लगाने के लिए विभाग ने सैंपल लेकर धर्मशाला भेजे। प्रयोगशाला में खसरे की पुष्टि हुई, जिसके बाद विभाग ने इसकी सूचना राज्य सरकार को दी। सरकार ने संबंधित क्षेत्रों को फ्लैगड एरिया बनाने के निर्देश दिए। इसके चलते विभागीय टीमें रोजाना सिल्लाघ्राट, जडेरा और साहो में जाकर संक्रमण का पता लगा रही हैं। यह अभियान 28 दिन चलेगा।

संक्रमितों को दी जा रही विटामिन-ए, शिमला से जांच करने आएगी टीम
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर जालम सिंह ने बताया कि संक्रमित बच्चों को विटामिन-ए दी जा रही है। इसके अलावा जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका टीकाकरण किया जा रहा है। एक मई को शिमला से विशेष टीम इस संक्रमण का पता लगाने चंबा पहुंच रही है। खसरा रोग संक्रमण के फैलने की जानकारी मिली है। इसको लेकर चंबा में स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top