Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने पर महाराज ने दी शुभकामनायें

चारधाम यात्रा के लिए 17,92,904 यात्रियों का पंजीकरण

जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों में 10,56,12058 की बुकिंग

देहरादून। भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन एवं धर्मस्व  सतपाल महाराज ने शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने से पूर्व अपना पंजीकरण करवाने के साथ-साथ उनसे सरकार द्वारा जारी यात्रा नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया है।

 महाराज ने कहा कि श्री केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नाम से की गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गयी। उन्होने कहा कि श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 27 अप्रैल को खोले दिये जाएंगे।

उन्होने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 17,92,904 (सतरह लाख बयानवे हजार नौ सौ चार) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 6,35,230 (छः लाख पैंतीस हजार दो सौ तीस), बद्रीनाथ हेतु 5,35,551 (पांच लाख पैंतीस हजार पांच सौ इक्कीयावन), गंगोत्री हेतु 3,26,111 (तीन लाख छब्बीस हजार एक सौग्यारह), यमुनोत्री हेतु 2,82,757 (दो लाख बयासी हजार सात सौ सत्तावन) एवं हेमकुण्ड हेतु 13,255 (तेरह दो सौ पचपन) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

धर्मस्य एवं पर्यटन मंत्री  महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,56,12058 (दस करोड़ करोड़ छप्पन लाख बारह हजार अट्ठावन) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

उन्होने चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यात्री अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सएप नंबर 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top