Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर पति-पत्नी समेत एक बच्ची को रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत

ऋषिकेश। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रोडवेज की एक वोल्वो बस ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 12 साल की भतीजी को कुचल दिया। इस दौरान महिला और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, युवक ने गंभीर चोटें लगने के चलते एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक बाइक सवार शाहबान (32) पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम सराय, ज्वालापुर, हरिद्वार पत्नी आसमा (28) और भतीजी मिस्भा पुत्री शाहजाद हरिद्वार की ओर जा रहे थे।

इसी बीच मोतीचूर के जंगल में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही बाइक से टकरा गई। पति, पत्नी और भतीजी जैसे ही हाईवे पर गिरे, तो पीछे से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसमा और मिस्भा ने दम तोड़ दिया। जख्मी हालत में शाहबान को आपातकालीन सेवा से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।

थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि एम्स में इलाज के दौरान शाहबान की भी मौत हो गई। शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिस बाइक से शहबान की बाइक टकराई थी, वह शख्स मौके पर नहीं मिला है। उधर, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top