Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

अगरतला में दिल दहलाने वाला मामला आया सामने, नाबालिक पत्नी की हत्या कर दो अलग- अलग बैग में रखे शव के टुकड़े

त्रिपुरा। अगरतला में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़े भी बरामद कर लिए हैं। मृतका की पहचान 15 वर्षीय तनुजा बेगम के रूप में हुई है। तनुजा का निकाह कायेम मियां से करीब आठ महीने पहले हुई थी। तनुजा के छोटे भाई बापन मियां ने बताया कि तनुजा बीते शुक्रवार से लापता चल रही थी। तनुजा की मां की जब अपनी बेटी से बात नहीं हुई तो वह उसके ससुराल अगरतला के मुस्लिमपारा इलाके में गई, जहां उनकी बेटी अपने पति के साथ रहती थी।

हालांकि वहां भी कोई नहीं मिला। खबर के अनुसार, तनुजा की मां को घर में खून के धब्बे मिले तो उसने रोना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने कायेम मियां की तलाश शुरू की और कई घंटे की तलाश के बाद उसे दबोच लिया। पूछताछ में कायेम मियां ने अपनी पत्नी तनुजा की हत्या की बात स्वीकार कर ली और पूछताछ में ये भी बताया कि उसने हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें दो बैग्स में भरकर जंगल में रखा हुआ है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों बैग बरामद कर लिए और बैग्स से महिला के शव के टुकड़े भी बरामद हो गए। महिला का सिर एक बैग में मिला तो बाकी धड़ दूसरे बैग से बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है और यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top