Headline
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा- रेखा आर्या
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा- रेखा आर्या
फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
केदारनाथ का कायाकल्प PM मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम – तीरथ सिंह रावत
केदारनाथ का कायाकल्प PM मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम – तीरथ सिंह रावत
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

उत्तराखंड के सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू, लेटलतीफी कर्मचारियों को पड़ेगी भारी

देहरादून।उत्तराखंड में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी पर लगाम लगाने के लिए सीएम धामी ने मुख्य सचिव एसएस संधू को निर्देश दिए थे. जिसके बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में फिर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू कर दी गई है. ऐसे में कार्यालय देर से पहुंचना अब अधिकारी और कर्मचारियों को भारी पड़ सकता है।

दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस को बंद कर दिया गया था. जिसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की ऑफिस आने में लेटलतीफी की शिकायत मिल रही थी. ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक बार फिर सभी सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू कर दी गयी है. ताकि अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

गौरतलब है कि पहले भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायतें मिल रही थी कि अधिकारी और कर्मचारी समय से ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं. जिससे आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, शिकायतों के निस्तारण में भी देरी हो रही है।

लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि राज्य के सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं. शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव एसएस संधू को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था लागू किया जाए, जिससे सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से अपने दफ्तरों में हाजिर हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top