Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

जिला पंचायत के बाद अब ब्लाक में भी भगवा लहराने की मुहिम में जुटी भाजपा

सोमवार को कुल 11 क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा में हुए शामिल. इनमें 10 विजयी मुस्लिम उम्मीदवार.

भाजपा ने घोषित किये सात मोर्चा प्रभारी.शैलेन्द्र बिष्ट को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून । जिला पंचायत में पार्टी का बहुमत पुख्ता करने के बाद भाजपा ने अब विकासखण्ड प्रमुख पदों को भी कब्जाने की कोशिश शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में आज हरिद्वार से नवनिर्वाचित 11 निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी)भाजपा में शामिल हुए ।

पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस समारोह में भाजपा की सदस्यता लेनें वालों बीडीसी मेम्बरों में निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख नदीम, पप्पू, इकराम, अब्दुल, दिलशाद, यूसुफ, अमजद, सत्तार, शाहनवाज, सुलेमान के नाम शामिल थे ।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरिद्वार जिला पंचायत में बहुमत सुनिश्चित करने के बाद पार्टी सभी ब्लॉकों में परचम लहराने जा रही है । सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी धर्म व जाति का भेदभाव किये देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे है उसी का नतीजा है बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का भाजपा में आना । उन्होंने सभी नए सदस्यों को विश्वास दिलाया कि पार्टी व सरकार उनकी भावनाओं का उचित सम्मान करेगी ।

इस अवसर पर पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे साबित कर रहे है कि जनता दिल्ली से लेकर गांव तक भाजपा की सरकार चाहती है । उन्होंने कहा हम विश्वास दिलाते है कि केंद्र व राज्य सरकार के चहुमुखी विकास कार्यों को पंचायतों के माध्यम से घर घर अधिक पैमाने पर चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, कौस्तुभानंद जोशी, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ,हरिद्वार अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष भैहरोज प्रधान,पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह, श्यामवीर सैनी,कुंवर जपेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

भाजपा ने घोषित किये मोर्चा प्रभारी

भाजपा ने अपने संगठन के सात मोर्चो के प्रभारी घोषित कर दिये हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी के मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई हैं

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई।

कुलदीप कुमार को महिला मोर्चा

प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी को किसान मोर्चा

राजेन्द्र बिष्ट को अनुसूचित जाति मोर्चा

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली को अल्पसंख्यक मोर्चा

श्रीमती नीरू देवी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को ओबीसी मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी

Pls clik- हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव से जुड़ी खास खबरें

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-haridwar-panchayat-election-result-muslim-candidate-joined-bjp-new-turn-in-haridwar-local-politics/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top