Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश के आसार, छह जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 6 से 8 मई तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई भागों में अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, 6 मई के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 9 मई को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.7, सुंदरनगर 15.3, भुंतर 12.5, कल्पा 4.5, धर्मशाला 14.2, ऊना 18.0, नाहन 15.9, केलांग 2.7, पालमपुर 13.5, सोलन 11.4, मनाली 7.8, कांगड़ा 17.5, मंडी 15.6, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 17.0, चंबा 14.7, डलहौजी 9.5, जुब्बड़हट्टी 13.4, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 5.7, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 8.0, सेऊबाग 11.0, धौलाकुआं 17.7, बरठीं 17.0, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 8.0 और देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश से हाईवे प्रबंधन को दो करोड़ की चपत
उधर, भारी बारिश से हाईवे प्रबंधन को नौ करोड़ की चपत लगी है। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ढकोग, धरवाला, भरमौर, लूणा, चनेड़ और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश से हाईवे के डंगे गिरने और पहाड़ियां दरकने से हाईवे को नुकसान हुआ है। हाईवे प्रबंधन की ओर से अपने स्तर पर नुकसान का आकलन तैयार करवाकर रिपोर्ट प्रबंधन के आलाधिकारियों को भेज दी है। मौसम के खुलने पर प्रबंधन खस्ताहाल हाईवे की दशा सुधारने के लिए प्रयास करेगा। मुसलाधार बारिश ने भरमौर-पठानकोट हाईवे को अत्यधिक नुकसान पहुंचाया है। हाईवे पर धरवाला के पास 15 फीट लंबा कंकरीट का डंगा रावी नदी में समा गया। इसके अलावा ढकोग, भरमौर, लूणा, चनेड़ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद पहाड़ दरकने से हाईवे की टारिंग उखड़ने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top