Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

चीन सीमा के पास बसे गांवों में आधार कार्ड बनाने का अभियान होगा तेज, पुराने आधार कार्ड को भी किया जाएगा अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में चीन सीमा के पास बसे गांवों में आधार कार्ड बनाने का अभियान तेज होगा। नए आधार कार्ड बनाने के साथ ही पुराने आधार कार्ड अपडेट किए जाएंगे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य सरकार को एडवाइजरी जारी हुई है। अपर सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी) व सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की निदेशक निकिता खंडेलवाल के मुताबिक, मंत्रालय के निर्देश पर सीमांत जिलों में आधार कार्ड बनाने वाले केंद्रों को सक्रिय किया जा रहा है।

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले चीन की सीमा के पास हैं। इसी तरह पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत की सीमा नेपाल को छूती है। चीन और नेपाल सीमा से सटे इन जिलों में स्थित गांव सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां यहां हमेशा चौकन्नी रहती हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की हाल में मिली एडवाइजरी इसकी तस्दीक कर रही है। माना जा रहा है कि मंत्रालय सीमांत क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के साथ उन बाहरी लोगों की पहचान कर लेना चाहता है, जो वहां जाकर बसे हैं। इसके लिए इन सभी क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, 50 से अधिक ऐसे गांवों में सघन सर्वे के लिए नए आधार कार्ड बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए आधार केंद्रों को सक्रिय करने के लिए कहा गया है। लोगों को आधार अपडेट करने और नए आधार कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top