Headline
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह

मणिपुर से छात्र-छात्राएं सकुशल लौटे देहरादून, एयरपोर्ट पर जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार

एक छात्रा की ईमेल और सीएम का एक्शन

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर फूल मालाएं पहनाकर किया स्वागत

छात्र-छात्राओं ने कहा, राज्य सरकार के त्वरित प्रयासों से बिना परेशानी हुई वापसी

देहरादून। मणिपुर से 17 लोग आज सुकशल देहरादून पहुँच गए। इनमें 14 छात्र-छात्राएं एवं एक फैकल्टी व उनके परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचने पर इन सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की त्वरित मदद से ही वे सभी इतना जल्दी सुरक्षित तरह से देहरादून पहुँच सके। मणिपुर स्थित नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में राज्य के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मणिपुर में इनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक खासे परेशान थे। बीते दिनों इन छात्रों की समस्या को समझते हुए मुख्यमंत्री धामी ने मणिपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुरक्षित उत्तराखंड लाने के निर्देश दिए थे।

साथ ही इनके लौटने के लिए एयर टिकट आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज मणिपुर से कुल 17 लोग देहरादून एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर डोईवाला एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने इन सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार 17 में से 10 छात्र-छात्राएं नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 4 एनआईटी एवं एक फैकल्टी एवं इनके परिवार के सदस्य इसमें शामिल हैं। देहरादून पहुँचने पर सभी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें देहरादून लौटने पर हर तरह से मदद की गई।

हवाई जहाज की टिकट कराने से लेकर उनकी मणिपुर में पूरी सुरक्षा का ख्याल रखा गया। बताया कि वे बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काशीपुर के रहने वाले हैं। इन सभी को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से जिला प्रशासन के वाहनों से आईएसबीटी देहरादून भेजा गया जहां से उन्हें बस के माध्यम से गंतव्यों तक भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top