Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

अशोका फोम फैक्टरी में हुए अग्निकांड के बाद गुस्साए लोगो ने हाईवे पर लगाया जाम

उत्तर प्रदेश। बरेली के फरीदपुर में अशोका फोम फैक्टरी के अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिवारों में गम और गुस्सा है। मृतक राकेश के भाई भजनलाल ने फैक्टरी प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। भजनलाल का आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने खुद आग लगवाई है। यह सब बीमा की रकम वसूलने के लिए किया गया। उधर, आक्रोशित लोगों ने गुरुवार दोपहर को फैक्टरी के सामने लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया है।

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी हैं। इससे शाहजहांपुर की तरफ से आने वाले वाहन एवं बरेली की तरफ से भी आने वाले वाहन हाईवे पर खड़े हैं। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। आक्रोशित लोग डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग के साथ फैक्टरी प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन हर साल जान बूझकर आग लगवाता है। इस बार भी ऐसा हुआ।

लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित अशोका फोम फैक्टरी में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग में चार मजदूर जिंदा जल गए थे। परिजनों के हंगामे के बाद रेस्क्यू में लगी टीमों ने देर रात उनके अवशेष फैक्टरी के अंदर से निकाले। शर्मनाक बात यह रही कि जब आग लगी तो फैक्टरी प्रबंधन के लोग कीमती सामना बचाते रहे, लेकिन लोगों की जान की परवाह नहीं की। इससे पीड़ित परिवारों में गुस्सा है।
आग लगने के बाद प्रबंधन ने बवाल की आशंका भांपकर झुलसे लोगों को बिना नाम पता नोट किए निजी अस्पतालों में भिजवा दिया। फैक्टरी का मेन गेट सुरक्षा गार्डों से बंद करा दिया गया। गुस्साए ग्रामीणों की इस पर गार्डों व प्रबंधन के लोगों से तकरार हुई। पुलिस भी ग्रामीणों के पक्ष में खड़ी दिखा और फिर गेट खुलवाकर इन लोगों को अंदर किया गया। शवों की तलाश का काम इसके बाद शुरू हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top