Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ धाम में शुरू हुई बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में आज रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। सुबह से कई जिलों में आंधी तूफान चलने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन केदारनाथ धाम में बर्फबारी से यहां पहुंचे श्रद्धालु झूम उठे। धाम में इस अद्भुत नजारे ने तीर्थयात्रियों को अभिभूत किया। केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के जयकारे लगाने शुरू किए। मौसम विभाग की ओर से  उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज (रविवार) तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने के आसार बताए हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक सकती है। वहीं शनिवार को दोपहर एक बजे तक सोनप्रयाग से 13,532 केदारनाथ भेजे गए। कपाट खुलने के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में इतने यात्री धाम भेजे गए। दोपहर बाद ढाई बजे से धाम में हल्की बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई। केदारनाथ जाने के लिए सुबह तीन बजे से ही सोनप्रयाग में भक्तों की लंबी लाइन लग गई थी। सुबह 6 बजे यात्रियों के पहले दल को धाम के लिए रवाना किया गया।

कुल 13,532 श्रद्धालु धाम गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण भट्ट ने बताया कि बीते 19 दिनों में शनिवार को पहली बार सोनप्रयाग से सबसे अधिक यात्री केदारनाथ भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top