Headline
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया का नाम हुआ तय, 20 मई को बेंगलुरु में होगा शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया का नाम तय हो गया है। वहीं, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। सिद्धारमैया इससे पहले भी कर्नाटक की कमान संभाल चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस ने उन पर दोबारा भरोसा दिखाया है। 20 मई को बेंगलुरु में शपथग्रहण समारोह होगा। राज्य के सीएम को लेकर कांग्रेस में कलह भी देखने को मिल रही है। डीके शिवकुमार के सांसद भाई डीके सुरेश हाईकमान के फैसले से खुश नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने समाचार एजेंसी से कहा, ‘मैं पूरी तरह से खुश नहीं हूं, लेकिन कर्नाटक के हित में हम अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करना चाहते थे, इसलिए डीके शिवकुमार को स्वीकार करना पड़ा। भविष्य में हम देखेंगे, अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।’

सिद्धारमैया के समर्थक जश्न में डूबे हुए हैं। बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के घर के बाहर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए थे। हालांकि, राज्य के अगला सीएम तय करने के लिए कांग्रेस को चार दिन का समय लग गया। दरअसल, कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया को सीएम बनाने का तो मन बना लिया था, लेकिन शिवकुमार द्वारा सीएम पद की दावेदारी से पीछे नहीं हटने के कारण मामला फंसा रहा।

शिवकुमार को मिला था ये ऑफर

सूत्रों के मुताबिक, शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने का प्रस्ताव भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया था। ये भी कहा गया कि कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया और शिवकुमार को बारी-बारी से सीएम का ऑफर भी दिया था। इसके तहत सिद्धारमैया को पहले दो साल और फिर अगले तीन साल शिवकुमार को सीएम पद देना है, लेकिन ये आफर दोनों को मंजूर नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top