Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

प्रेम प्रसंग में सिरफिरे आशिक ने सो रहे परिवार पर डाला तेजाब, प्रेमिका संग बच्चे भी झुलसे

बिहार। पूर्वी चंपारण जिले में एक सिरफिरे बदमाश द्वारा सो रहे परिवार पर एसिड अटैक करने का मामला प्रकाश में आया है। कहा जा रहा है कि यह सिरफिरा विवाहित महिला द्वारा साथ जाने से इंकार करने पर नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना में महिला के अलावा उसके पति और दो बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए।

पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात चकिया थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी रमन पासवान अपने परिवार के साथ सो रहे थे। आरोप है कि देर रात बदमाश ने सोते हुए परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया। घटना में रमन पासवान के अलावे उसकी पत्नी शीला देवी और दो छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पूरे परिवार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सबको एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले महेश भगत का विवाहिता शीला देवी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। भगत विवाहित शीला को अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन शीला इंकार कर रही थी। चकिया के थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top