Headline
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

CM पुष्कर ने देव डोलियां रवाना होने पर दी बधाई, कहा- चारधाम यात्रा के लिए सरकार तैयार

देहरादून।चारधाम यात्रा के तहत तीन धामों के लिए देव डोलियां निकल चुकी हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को बधाई दी और कहा कि सरकार पूरी तरह से तैयार है।

लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की कल से शुरुआत हो रही है। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है।वहीं सरकार भी यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। आज से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का यमुनोत्री और गंगोत्री जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।हालांकि, मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यात्रा के लिए सरकार की पूरी तैयारी है।सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर दी हैं।अब यात्रियों का इंतजार हो रहा है।

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार हर यात्री के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। उत्तराखंड की संस्कृति अतिथि देवो भवः की रही है। उसी को ध्यान में रखकर यात्रा की शुरुआत की जा रही है।वहीं, सीएम ने मौसम को लेकर कहा कि सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, यात्रा में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का 3 मई से आगाज होना है. तीन धामों के लिए देव डोलियां निकल चुकी हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को बधाई दी और कहा कि सरकार पूरी तरह से तैयार है। वहीं सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति अतिथि देवो भवः की रही है, उसी को ध्यान में रखकर यात्रा की शुरुआत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top