Headline
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला के शावक की हुई मौत, अब तक 4 चीतों की जा चुकी है जान

मध्य प्रदेश। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीते ज्वाला के शावक की मौत हो गई है। कूनो में ये चौथे चीते की मौत है। कूनो के बड़े बाड़े में मादक चीता ज्वाला और उसके शावकों को रखा गया है। यहीं पर आज शावक की मौत की पुष्टि हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। अब तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि शावक को कोई बीमारी थी इसकी पुष्टि पहले नहीं हुई है।

बता दें, बीते महीने मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। शावकों को बड़े बाड़े में रखा गया था और उनके स्वास्थ्य की निगरानी भी की जा रही थी लेकिन आज सुबह शावक की मौत से कूनो प्रशासन में हडक़ंप मचा हुआ है। कूनो में चीते के रहने के हैबिटैट को लेकर सवाल उठ चुके हैं और दूसरी जगह शिफ्ट करने को भी लेकर बार-बार चर्चा हो रही है। शावक की मौत के बाद कूनो में अबतक 4 चीतों की मौत हो चुकी है।

मार्च में मादा चीता सासा की मौत फिर अप्रैल में उदय नाम के चीते की मौत और फिर मादा चीता दक्षा की मौत हो चुकी है। लगातार कूनो में घट रहे चीतों के कुनबे से अब एक बार फिर चीता प्रोजेक्ट की सफलता पर सवाल पर उठ रहे हैं। 3 चीतों और एक शावक की मौत के बाद अब कूनो में 24 में से 20 चीते बचे हैं। जिसमे से 17 नर मादा चीते ओर 3 शावक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top