Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार भी बेटियों ने मारी बाजी, वरीयता सूची के पहले दो पायदान पर रहा बेटियों का दबदबा

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में इस बार भी बेटियां आगे रहीं। वरीयता सूची के पहले दो पायदान पर बेटियों का दबदबा रहा। शीर्ष -25 में 130 परीक्षार्थियों में 75 बेटियां शामिल हैं। हाईस्कूल की वरीयता सूची में बेटों ने बाजी मारी है। प्रथम तीन स्थानों पर बेटे काबिज हैं। शीर्ष – 25 में 337 परीक्षार्थियों में से 181 बेटे हैं जबकि 156 बेटियां हैं। हाईस्कूल में 85.17 प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट में 80.98 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। इंटरमीडिएट की परीक्षा में जसपुर (ऊधमसिंह नगर) की तनु चौहान ने 97.60 फीसदी और हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है।

हाईस्कूल की वरियता सूची में ऋषिकेश के आयुष सिंह नेगी और रुद्रपुर के रोहित पांडे संयुक्त रूप से दूसरा जबकि टिहरी की शिल्पी और काशीपुर के शौर्य ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरे स्थान पर उत्तरकाशी की हिमानी जबकि तीसरे स्थान पर ऊधमसिंह नगर जिले के राज मिश्रा रहे। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी परीक्षा परिणाम जारी किया। इस साल उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाओं के लिए 1253 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में हाईस्कूल के 1,32,115 जबकि इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार मूल्यांकन 15 दिन चला।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक हुआ। परीक्षा परिणाम जारी होने के दौरान परिषद की सचिव नीता तिवारी, अपर सचिव एमसी पाठक, अपर सचिव बीएमएस रावत, उपसचिव सीपी रतूड़ी आदि मौजूद रहे। हाईस्कूल के परिणामों में जिलेवार वरीयता सूची की बात की जाए तो सबसे आगे रुद्रप्रयाग जिला रहा। यहां 91.67 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। इंटरमीडिएट में अल्मोड़ा जिला अव्वल रहा। यहां 87.33 छात्र-छात्राएं पास हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top