Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने UPCL के मुख्य अभियंता से की फोन में बात,दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र मसूरी की समस्याओं को लेकर सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए और साथ ही लापरवाही के मामले में अधिकारियों की जमकर क्लास भी लगाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यूपीसीएल के मुख्य अभियंता को भी दूरभाष पर इस बाबत निर्देश दिए। कोठाल गांव पेयजल योजना के लिए ट्रांसफर लगाने का कार्य तत्काल करने और क्षेत्र में थ्री फेस व केबलिंग के कार्य को भी तत्परता से करने के निर्देश भी मंत्री ने दिए हैं। मंत्री ने विधायक निधि के माध्यम से हुए कार्यों की भी समीक्षा की और कहा कि जिस योजना के लिए पैसा जारी किया गया है, उसे तत्काल पूर्ण कराई जाए।

इसके अलावा मंदाकिनी बिहार, मैगी प्वाइंट, गजियावाला और अन्य स्थानों पर जहां ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां तत्काल टांसफार्मर लगाये जाए. एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत खंभों को 15 दिवस के भीतर स्थापित करने के निर्देश भी मंत्री ने अधिकारियों को दिए. मंत्री ने कहा कि टपकेश्वर कॉलोनी और चामासारी के लिए निर्मित होने वाली विद्युत लाइन या उसके शिफ्टिंग के कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत करवाया जाएगा. इस हेतु अधिकारी इसका आगणन बनाना सुनिश्चित करें. उन्होंने क्षेत्र में खड़े-गले खंभों को तत्काल हटाने के और उनके स्थान पर नए खंभे लगाए जाने के निर्देश भी दिये।

इसके साथ ही दुधली क्षेत्र को मसूरी बिजली घर से जोड़े जाने के प्रकरण पर मंत्री ने इसकी संभावना तलाशने के निर्देश दिये. मसूरी के माल रोड सहित अन्य स्थानों पर अंडरग्राउंड केबलिंग बिछाई जाने के लिए एमडीडीए को तत्काल आगणन देने के निर्देश दिए और कहा कि इसकी स्वीकृति के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी एमडीडीए से वार्ता करें. ताकि भूमिगत केबलिंग का काम पूर्ण हो सके।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी में बिजली की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों की क्लॉस भी लगाई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सुवाखोली और पुरुकुल बिजली घर का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top