Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 3 जून तक नए पंजीकरण पर लगी रोक

देहरादून। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही तरह से पंजीकरण की सुविधा बंद कर दी गई है। वहीं यात्रा मार्गों पर जाम लगने के कारण तीर्थयात्री रोक-रोक कर आगे भेजे जाएंगे। इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 03 जून तक रोक लगा दी है।

वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा। आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल का कहना है केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जगह-जगह जाम लगने से कंटेनजेंसी प्लान को लागू किया गया है। इसके तहत यात्रियों को जगह-जगह पर रोक कर भेजा जाएगा। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की छटनी की जाएगी। उसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 17 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

29 मई तक केदारनाथ धाम के लिए 13 लाख, बदरीनाथ के लिए 11.21 लाख, यमुनोत्री में 6.24 लाख, गंगोत्री में 6.79 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 74 हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। व्यवस्था बनी रही, इसीलिए 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगाई है। साथ ही यात्रियों को जगह-जगह रोक कर आगे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top