Headline
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा- रेखा आर्या
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा- रेखा आर्या
फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
केदारनाथ का कायाकल्प PM मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम – तीरथ सिंह रावत
केदारनाथ का कायाकल्प PM मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम – तीरथ सिंह रावत
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

चौहरे हत्याकांड में शामिल बाप बेटे यूपी से गिरफ्तार

बाप-बेटे पर था 50-50 हजार का इनाम

लक्सर के चौहरे हत्याकांण्ड में शामिल फरार अपराधियों में से एसटीएफ ने अब तक 4 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी

हरिद्वार। एसटीएफ ने लक्सर के चौहरे हत्याकाण्ड में शामिल दो कुख्यात हत्यारों को देवबन्द से गिरफ्तार किया। थाना लक्सर क्षेत्र में 6 मई 2021 को खेड़ी खुर्द लक्सर में घटित चौहरे हत्याकांड में शामिल 25 हजार के इनामी वांछित बाप–बेटे अख़लाक पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर एवं शाहरुख़ पुत्र अकलाख निवासी खेड़ी खुर्द को, जो सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र मे छिपे हुयेे है। एसटीएफ की एक टीम ने 1 जून की रात 9 बजे मुखबिर की सूचना एवं टेक्निकल सर्विलांस के सहयोग से देवबन्द से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों का नाम

1 अख़लाक पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर उम्र 58 वर्ष

2 शाहरुख़ पुत्र अकलाख निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

अपराधिक इतिहास

अभियुक्तों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 मई 2021 को खेड़ी खुर्द में 4 लोगों जहीर हसन ,मोहमद कैफ ,सहजन आलम ,हुसैन अहमद निवासी खेड़ी खुर्द की हत्या की गई थी। एक साथ चार लोगो की हत्या करने के बाद अभियुक्त फरार हो गए थे जिस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध संख्या 422/21 धारा 302,147,148,149,307 504,506 ipc आईपीसी पंजीकृत किया गया था।पुलिस द्वारा विवेचना करते हुए हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले कई अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ अभियुक्त गण अभी भी पुलिस की पकड़ मे नहीं आ रहे थे, जिनके विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही करते हुए आरोप पत्र प्रेषित कर दिया गया था।

इस हत्याकांड में फरार 4 हत्यारों को अब तक एसटीएफ द्वारा गिरफ़्तार किया गया है। कुल 14 अभियुक्त वर्तमान में जिला कारागार में हैं अभियक्तगण इखलाख और शाहरुख़ पिता पुत्र है एवं घटना के बाद ही लगातार फरारी काट रहै थे एवं वर्तमान मे देवबंद मे रह रहे थे । एसटीएफ टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे में ही पूर्व में भी इनामी अभियुक्त तालिब एवं याद हुसैन को गिरफ्तार किया गया था जो इस समय जिला कारागार हरिद्वार में बंद है।

पुलिस टीम

Si यादवेंद्र बाजवा
Si दिलवर नेगी
Si विद्या जोशी
Asi प्रदीप चौहान
Hc संजय कुमार
HC महेंद्र नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top