Headline
मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार

थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली। फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में अरबों फेसबुक यूजर्स को लुक हू जस्ट डाइड नामक एक नए स्कैम के बारे में चेतावनी दी गई है, जिसे किसी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु का दावा करके व्यक्तिगत जानकारी और धन चोरी करने के लिए डिजाइन किया गया है जिसे वे जानते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैकर्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ‘लुक हू जस्ट डाइड’ स्कैम सबसे नई स्कीम है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स यूजर्स को दोस्त बनकर मैसेज करते हैं। इस मैसेज में लिखा होता है, लुक हू जस्ट डाइड और इसमें एक न्यूज आर्टिकल जैसा लिंक शेयर करते हैं। मैसेज में बहुत उदास या मुझे पता है कि आप उसे जानते हैं जैसे शब्द भी शामिल हो सकते हैं ताकि यूजर्स को यह सोचने में फंसाया जा सके कि वे उस व्यक्ति को जानते हैं।

जैसे ही यूजर्स लिंक पर क्लिक करता है। स्कैमर्स और हैकर्स लिंक में हानिकारक सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर्स की फेसबुक अकाउंट की लॉगिन प्राप्त कर लेते हैं। इन डिटेल्स की मदद से हैकर्स यूजर्स के अकाउंट में सेंध लगाते हैं और अकाउंट पर पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं। यानी आपकी फेसबुक पर जुड़ी हर एक जानकारी हैकर्स के हाथ लग सकती है।

दरअसल, हैकर्स कथित मौत के बारे में लेख पढऩे के लिए, पीडि़तों को अपना फेसबुक यूजर्स नाम और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाता है। फर्जी खबरों के लिंक में मैलवेयर होता है जो स्कैमर्स को फेसबुक यूजर्स से लॉगिन जानकारी और पर्सनल जानकारी चुराने की अनुमति देता है।

इसके बाद पीडि़त को तब उनके अकाउंट से बाहर कर दिया जाता है और हैकर उसके अकाउंट को अपने कंट्रोल में ले लेता है, फिर आपके अकाउंट की मदद से भी आपके दोस्तों को इसी तरह के फर्जी मैसेज भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कैमर तब फेसबुक अकाउंट से जुड़े किसी भी व्यक्तिगत डाटा को चुरा सकते हैं, जैसे ईमेल एड्रेस, फोन नंबर और जन्मतिथि, जिसका उपयोग वे गैर-फेसबुक अकाउंट में सेंध लगाने के लिए कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top