Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

पीसी ध्यानी के नेतृत्व में आगे बढ़ता पिटकुल, उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग ने की प्रबन्ध निदेशक पिटकुल और उनकी टीम की सराहना

देहरादून। बहुप्रतीक्षित जाफरपुर-रूद्रपुर रेलवे लाईन तथा पिथौरागढ़-चम्पावत ट्राँसमिशन लाईन के ऊर्जीकृत होने पर नियामक आयोग द्वारा प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल एवं टीम की सराहना की गयी। उत्तराखण्ड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में पिटकुल द्वारा 220 के0वी0 जाफरपुर-रूद्रपुर रेलवे लाईन तथा 132 के0वी0 पिथौरागढ़-लोहाघाट जनपद चम्पावत लाईन को ऊर्जीकृत किया गया है। इस उपलक्ष्य में पिटकुल प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा आज दिनांक 08.06.2023 को अपनी टीम के साथ उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डी0पी0 गैरोला व सदस्य (तकनीकी) एम0के0 जैन कोे धन्यवाद ज्ञापित करते हुये पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा सचिव नीरज सती, व निदेशक प्रभात किशोर डिमरी, रजनीश माथुर व संयुक्त निदेशक यशवर्धन डिमरी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रबन्ध निदेशक ने उक्त कार्य शीघ्र सम्पादित किये जाने व समय-समय पर दिये गये मार्गदर्शन हेतु माननीय नियामक आयोग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रबन्ध निदेशक पिटकुल पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा अध्यक्ष यू0ई0आर0सी0 को अवगत कराया गया कि जाफरपुर-रूद्रपुर रेलवे पारेषण लाईन का कार्य रेलवे लाईन के विद्युतीकरण के लिये बहुप्रतीक्षित था, जिसका भारत सरकार के स्तर से लगातार अनुश्रवण किया जा रहा उक्त रेलवे लाईन के ऊर्जीकरण से जीरो-कार्बन एमिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने में वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम है। एक अन्य अति महत्वपूर्ण 132 के0वी0 पिथौरागढ़-लोहाघाट (चम्पावत) पारेषण लाईन को भी माननीय नियामक आयोग के सहयोग व पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के कुशल नेतृत्व में संशोधित तय तिथि से पहले पूर्ण कर लिया गया। जिसपर नियामक आयोग द्वारा प्रबन्ध निदेशक एवं उनकी टीम की भूिर-भूरि प्रशंसा की गयी।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा बरम उपकेन्द्र के प्रयोग व सम्बन्धित लाईनों की प्रगति से भी माननीय आयोग को अवगत कराया व निर्माण संशोधित लक्षित तिथि से पहले पूर्ण होने के लिये आश्वस्त किया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा पिटकुल की अन्य क्रियान्वित परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में भी माननीय नियामक आयोग को अवगत कराया व आश्वस्त किया कि पिटकुल देश की अग्रणी पारेषण यूटिलिटी बनने की ओर अग्रसर है व भविष्य में आने वाली परियोजनायें संशोधित निर्धारित तिथि के अन्तर्गत अवश्य पूर्ण होंगी। अध्यक्ष एवं सदस्य (तकनीकी) माननीय नियामक आयोग द्वारा भी पूर्ण सहयोग हेतु पिटकुल को आश्वस्त किया गया। उपरोक्त बैठक के दौरान विभिन्न पारेषण उपकेन्द्र जिनपर कम लोड है पर लोड शिफ्ट करने हेतु चर्चा की गयी ।

उक्त अवसर पर पिटकुल के मुख्य अभियन्ता कमल कान्त, महाप्रबन्धक (वित्त) एस0के0 तोमर, मुख्य अभियन्ता जितेन्द्र चतुर्वेदी, अनुपम शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता पंकज चौहान, श्रीमती सायमा कमाल एवं अधिशासी अभियन्ता राजीव सिंह आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top