Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन्हें आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा मिला है। दूसरी ओर, मुख्य राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर किया है, अभी यह साफ नहीं हो पाया है।

गौरतलब है कि भर्ती घोटाले में लोक सेवा आयोग के अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद डॉ राकेश कुमार को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके रहते हुए भी लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी हुई। हालांकि, कुछ परीक्षाएं सम्पन्न भी हुई। और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कुछ एग्जाम भी लोक सेवा आयोग के हवाले किये गए। इधर, डॉ राकेश कुमार ने लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी किया। लेकिन, कुछ मुद्दों को लेकर कई अन्य बातें भी सामने आई।

सूत्रों का कहना है कि आयोग के अध्यक्ष अनचाहे दबाव को लेकर काफी प्रेशर में भी थे। इनमें कुछ अधिकारी व राजनीतिक लोग शामिल बताए जा रहे हैं। बहरहाल, शनिवार को हुए इस्तीफे के बाद अब नजरें राजभवन पर टिकी हैं। इस्तीफे मंजूरी के बाद नये अध्यक्ष का चयन भी काफी अहम माना जा रहा है। डॉ राकेश कुमार की गिनती बेहतर अधिकारियों में होती रही है। अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद भर्ती माफिया समेत अन्य कारकों को लेकर कहानियों का बाजार गर्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top