Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

शाजापुर जिले में देर रात एक यात्री बस और कार के बीच हुई टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश। शाजापुर जिले में कृषि उपज मंडी के पास शहरी हाईवे पर मंगलवार देर रात एक यात्री बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल तीन युवकों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार महामाया ट्रेवल्स की यात्री बस इन्दौर से सारंगपुर जा रही थी। रात करीब 11 बजे जैसे ही बस शाजापुर से सारंगपुर के लिए निकली कृषि उपज मंडी के पास बस ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। बस और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार युवकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर से शुजालपुर की ओर जा रहे थे, जब उन्होंने हादसा देखा तो वहीं रुक गए, उनके पीए ने सीएमएचओ और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि कार में हादसे के वक्त सात युवक सवार थे। सभी लोग शाजापुर के ही रहने वाले हैं। हादसे के दौरान सभी युवक अपने घर जा रहे थे। हादसे में रहबर पिता मसूद निवासी पटेलवाड़ी महुपूरा, दानिश पिता सोहराब एवं अरहम पिता शकील बैग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि फरहान पिता फिरोज, रहबर पिता शरीफ एवं अर्शिल पिता शरीफ को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में इन्दौर रैफर किया गया, इनमें से फरहान की भी मौत हो गई। अबूवकर पिता रहीम मंसूरी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top