Headline
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

जनवरी-मार्च तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में सबसे जयादा 16 प्रतिशत बढ़े घरों के दाम

नयी दिल्ली। बेहतर मांग और निर्माण की ऊंची लागत के कारण चालू साल की जनवरी-मार्च तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में घरों के दाम सबसे ज्यादा 16 प्रतिशत बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रियल्टी कंपनियों के निकाय क्रेडाई, रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स तथा डेटा विश्लेषण कंपनी लियासेस फोरास ने तैयार की है जिसे बुधवार को जारी किया गया। इनमें देश के शीर्ष आठ शहरों में 2023 की पहली तिमाही में आवास कीमतों की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष आठ शहरों में घरों की कीमतें साल-दर-साल आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी हैं. जनवरी-मार्च तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में घरों के दाम सबसे अधिक 16 प्रतिशत बढ़े हैं. इसके बाद क्रमश: कोलकाता और बेंगलुरु में 15 प्रतिशत और 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में आवास कीमतें पिछली 11 तिमाहियों से लगातार बढ़ रही हैं. विशेषरूप से द्वारका एक्सप्रेसवे पर दाम 59 प्रतिशत बढ़े हैं. इसकी मुख्य वजह सेंट्रल पेरिफेरल रोड को खोलना और द्वारका एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग-8 से जोडऩे वाला लूप है।

इसी तरह गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम में आवास कीमतें सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़ी हैं. गोल्फ कोर्स रोड पर घरों के दाम एनसीआर क्षेत्र में सबसे ऊंचे हैं. यहां घर दिल्ली से महंगे हो गए हैं. आंकड़ों के अनुसार, अहमदाबाद में आवास कीमतें इस साल जनवरी-मार्च के दौरान 11 प्रतिशत बढक़र 6,324 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गईं. बेंगलुरु में कीमतें 14 प्रतिशत बढक़र 8,748 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जबकि चेन्नई में चार प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 7,395 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।

हैदराबाद में आवासीय संपत्तियों के दाम 13 प्रतिशत बढक़र 10,410 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गए. कोलकाता में आवास कीमतें 15 प्रतिशत बढक़र 7,211 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं. दिल्ली-एनसीआर में आवास कीमतें 16 प्रतिशत बढक़र 8,432 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं. पुणे में घरों के दाम 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,352 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गए. हालांकि, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कीमतें दो प्रतिशत घटकर 19,219 रुपये प्रति वर्ग फुट पर आ गई. लियासेस फोरास के प्रबंध निदेशक पंकज कपूर का मानना है कि आने वाले समय में घरों के दाम में मामूली बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top