Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आए युवक और उसके दोस्त की गोमती नदी में डूबने से मौत

बागेश्वर। चमोली जिले से दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आए युवक और उसके एक दोस्त की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरा। जानकारी के अनुसार चमोली जिले में थराली तहसील के तुंगेश्वर लोल्टी गांव निवासी सूरज गुसाईं (28) पुत्र बलवीर सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने चार साथियों लक्ष्मण सिंह निवासी लोल्टी, नीरज गुसाईं निवासी तुगेश्वर, मनोहर सिंह परिहार निवासी लोल्टी थराली और गब्बर सिंह (28) पुत्र मनवर सिंह निवासी ग्राम पंचायत तुंगेश्वर लोल्टी (थराली) के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कुमाऊं के प्रसिद्ध नर सिंह मंदिर मैगड़ीस्टेट पहुंचा था।

जन्मदिन की पार्टी के बाद पांचों गोमती नदी में नहाने के लिए गए। नहाते समय सूरज गुसाईं और गब्बर सिंह गहराई में चले गए। दोनों जब काफी देर तक नदी से बाहर नहीं आए तो तीनों साथियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने मदद के लिए बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे दोनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर कानूनगो मानवेंद्र सिंह गुंसोला, पटवारी प्रवीण सिंह टाकुली, पटवारी तारा, राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने दोनों दोस्तों के शवों का पंचनामा भरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top