Headline
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब इंस्टाग्राम के इस फीचर का कर सकेंगे इस्तेमाल

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाया गया है। ट्विटर यूजर्स अब मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम वाले फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के लिए हाइलाइट्स फीचर को पेश किया है। इस नए फीचर को लेकर पहले एक ट्विटर यूजर DogeDesigner ने जानकारी दी थी। हालांकि, कुछ समय बाद एलन मस्क ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट किया है। यानी ट्विटर की ओर से भी नए फीचर के आने को कंफर्म किया गया है। ट्विटर का नया फीचर यूजर्स को उनके पसंदीदा ट्वीट्स शोकेस करने की सुविधा के साथ लाया गया है।

ट्विटर यूजर्स हाइलाइट्स फीचर की मदद से अपने पसंदीदा ट्वीट्स को एक अलग टैब में डिस्प्ले कर सकेंगे।दरअसल यह फीचर इंस्टग्राम पर हाइलाइट्स में स्टोरी एड करने जैसा है। इन स्टोरी को फॉलोअर्स रिविजिट कर सकते हैं। फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले उन ट्वीट्स को खोजना होगा, जिन्हें हाइलाइट करना चाहते हैं। ट्वीट के टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के साथ ही एक मेन्यू ऑप्शन अपीयर होगा। इस ऑप्शन से Add/remove from highlights सेलेक्ट करना होगा। एड करने के साथ ही यूजर्स अपनी ट्विटर प्रोफाइल के साथ अपने पसंदीदा ट्वीट्स को भी दिखा सकेंगे।

मालूम हो कि ट्विटर पर यूजर्स को अब ट्विटर ब्लू यानी पेड सब्सक्रिप्शन का भी ऑप्शन मिलता है। ऐसे में ट्विटर में पेश किया गया नया फीचर केवल और केवल ट्विटर के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए लाया गया है। फ्री में ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top