Headline
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह

पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद डॉक्टर ने किया सुसाइड

पुणे। कलेश एक घर को पूरा बर्बाद कर देती है। इसका जीता जागता उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिला है। राज्य के पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक डॉक्टर ने पहले पूरे परिवार की हत्या की फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। यह घटना वरवंड इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय पशु चिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की।

मीडिया के अनुसार मृतकों की पहचान डॉ अतुल दिवेकर (42), पल्लवी दिवेकर (39) और उनके बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ। दिवेकर ने कथित तौर पर घर पर पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि बाद में वह घर लौटा और फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक दंपती के शव फंदे से लटके मिले। कथित तौर पर अतुल द्वारा छोड़े गए एक सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसकी पत्नी की ‘यातना’ उसके कार्यों के पीछे का कारण थी। पुलिस मामले की और जांच कर रही है। अतुल दिवेकर पशु चिकित्सक थे और उनकी पत्नी टीचर थीं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मामूली विवाद की वजह से झगड़ा हुआ था।

कहा यह भी जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इन्हीं झगड़ों की वजह से अतुल परेशान चल रहा था। इस बीच मंगलवार को एक बार फिर झगड़ा हुआ तो अतुल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पल्लवी का गला घोंट दिया। इसके बाद अपने दोनों बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में फेंक आया। फिर वापस घर लौटा और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। अतुल द्वारा लिखा सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top