Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी और बद्री-केदार समिति के अध्यक्ष पर साधा निशाना बोले, सत्ता के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था से कर रहे खिलवाड़

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा और श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा सत्ता के लिए वह करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। आरोप लगाया मंदिर समिति को षड्यंत्र का केंद्र बना दिया गया है। दान में मिला 230 क्विंटल सोना, 23 किलो में कैसे बदल गया? इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि मंदिर समिति के नाम पर दान एकत्र करने के लिए क्यूआर कोड (खाता नंबर) जारी किया गया था, जिसका मंदिर समिति ने बाद में खंडन किया। इसकी जांच की गई, लेकिन जांच में अब तक कुछ सामने नहीं आया। यह जांच सबके सामने लाई जानी चाहिए।

भाजपा की बांटो और राज करो की नीति

माहरा ने कहा जनता जान चुकी है कि भाजपा ने सत्ता में बैठकर केवल लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया है। देश के आम आदमी के दुख, दर्द और धार्मिक आस्था से उसका कोई सरोकार नहीं है। देश की जनता ने कर्नाटक से एक संदेश देने का काम किया है कि अब भाजपा की बांटो और राज करो की नीति आगे नहीं चलने वाली है।

उन्होंने कि आम आदमी के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में फोटो खींचना मना है, तो क्या मंदिर समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेताओं ने कभी मंदिर के गर्भगृह में फोटोशूट नहीं किया। क्या देश के प्रधानमंत्री ने गर्भगृह में फोटोशूट नहीं कराया। यदि फोटोशूट किया तो क्या भाजपा के नेता, देश के आम आदमी से अलग हैं या हिंदुओं की आस्था के केंद्र उनकी निजी संपत्ति हैं, जिसका वे जब चाहें अपने वोट की राजनीति के लिए उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top