Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

अब बैठकर नहीं, बल्कि लेटकर सोते हुए करें सफर, स्लीपर वंदे भारत पर रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार का वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर खास ध्यान है। एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग की जा रही है। 27 जून को मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों को और वंदे भारत ट्रेनें मिलने जा रही हैं। वर्तमान समय में चलाई जा रहीं वंदे भारत में यात्री बैठकर सफर कर सकते हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं तो वंदे भारत में लेटकर मजे से सोते हुए भी जा सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं।

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का पहला बैच अगले साल यानी कि 2024 के मार्च महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा, इंटेग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का डिजाइन दिसंबर अंत तक तैयार कर लेगा। इसके बाद पहला बैच अगले साल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी के शेड्यूल के हिसाब से कुल 22 वंदे भारत ट्रेनों को बनाया जाएगा। यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें रातभर की यात्रा और लंबी दूरी की यात्रा के लिए होगी। उन्होंने कहा कि और वंदे भारत ट्रेनों के लिए बोलियां पूरी होने के विभिन्न चरणों में हैं और स्थानीयकरण महत्वपूर्ण होगा। मालूम हो कि जो अभी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उसमें दो तरह कोच हैं। एक चेयर कार और दूसरा एग्जीक्यूटिव चेयर कार। इसमें से चेयर कार कोच के टिकट के दाम कम और एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच के दाम ज्यादा होते हैं।

अभी देशभर के विभिन्न रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों का न सिर्फ समय कम लग रहा है, बल्कि उन्हें कम कीमत पर हवाई जहाज जैसी सुविधाएं ट्रेन में मिल रही हैं। देश की सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन फरवरी, 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी वाया कानपुर लॉन्च की गई थी। उस समय इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिसे अब बढ़ाकर 180 तक कर दिया गया है। आने वाले समय में इसकी रफ्तार को और बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top