Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

नियमों का उल्लंघन करने वाले बैंकों पर आरबीआई सख्त, एक्सिस सहित 3 बड़े बैंकों पर लगाया करोड़ों का जुर्माना

नई दिल्ली। नियमों का उल्लंघन करने वाले बैंकों पर आरबीआई ने सख्त कदम उठाया है। बैंकिंग और फाइनेंशियल क्षेत्र के रेग्युलेटर आरबीआई ने देश के तीन बड़े बैंकों पर कुछ नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया है। इन बैंकों के नाम जम्मू एंड कश्मीर बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एक्सिस बैंक हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने पर जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर भी 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड बकाया के देर से भुगतान के लिए कुछ खातों में दंडात्मक शुल्क लगाया था, हालांकि ग्राहकों ने अन्य माध्यम से नियत तारीख तक बकाया का भुगतान कर दिया था। आरबीआई ने कहा कि जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है।

हालांकि एक्सिस बैंक पर इससे पहले भी जुर्माना लगाया जा चुका है और ये पिछले साल 2022 के अप्रैल के दौरान लगाया गया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी दिशानिर्देशों सहित विभिन्न उल्लंघनों के लिए निजी क्षेत्र की दिग्गज बैंक, एक्सिस बैंक पर जुर्माना लगाया था। तब बैंकिंग और फाइनेंशियल क्षेत्र के रेग्युलेटर आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरबीआई द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए एक्सिस बैंक पर 93 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top